{"_id":"68ab62bdf0190faaa30fb4cb","slug":"demand-for-reservation-for-transgenders-from-the-governor-in-panchayat-elections-amethi-news-c-96-1-ame1022-147055-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पंचायत चुनाव में राज्यपाल से ट्रांसजेंडर को आरक्षण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पंचायत चुनाव में राज्यपाल से ट्रांसजेंडर को आरक्षण की मांग
Mon, 25 Aug 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। भाजपा नेता सोनम चिश्ती ने राज्यपाल को पत्र लिखकर पंचायत चुनाव में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आरक्षण की मांग की है। उन्होंने चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले ही आरक्षण देने का आग्रह किया है, साथ ही आरक्षण मिलने तक चुनाव स्थगित करने की अपील भी की है।
रविवार को सुल्तानपुर से लखनऊ जा रहीं किन्नर कल्याण बोर्ड की पूर्व राज्यमंत्री सोनम चिश्ती ने जगदीशपुर में एक मुलाकात के दौरान बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पंचायत चुनाव में अधिसूचना जारी होने के पहले आरक्षण की मांग की है। उन्होंने पंचायत चुनावों में दो या एक प्रतिशत आरक्षण की मांग की है। बताया कि इसका मामला हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में भी विचाराधीन है, जहां वे खुद इस मामले की पैरवी कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि बिना ट्रांसजेंडर को आरक्षण दिए चुनाव कराना गैर संवैधानिक होगा। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद राज्य सरकार ने नगर निकाय चुनाव में आरक्षण का लाभ नहीं दिया। जिला पंचायत चुनाव में आरक्षण घोषित न होने तक चुनाव स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने महामहिम से मांग के लिए सीएम को निर्देशित करने का आग्रह भी किया है।