फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   dead body of married woman found hanging from noose in Amethi Her in-laws fled leaving body in hospital

UP News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, अस्पताल में शव छोड़ फरार हुए ससुरालीजन; मायकेवाले बोले- हत्या की गई

Thu, 06 Feb 2025 07:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 07:11 PM IST
सार

विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिली। ससुरालीजन अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने कहा कि हत्या की गई है। 

विज्ञापन
dead body of married woman found hanging from noose in Amethi Her in-laws fled leaving body in hospital
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के अमेठी में मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुरालीजन शव छोड़ कर फरार हो गए। जानकारी के बाद मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच के साथ कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


अमेठी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी शिक्षक दिनेश प्रकाश श्रीवास्तव की बेटी अल्पना की शादी 2009 में रायबरेली जिले के नसीराबाद थानाक्षेत्र के सराय काधा गांव निवासी गौरव श्रीवास्तव संग हुई थी। दिनेश का आरोप है कि पति व ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते हुए हत्या करने की लगातार धमकी दे रहे थे। 

विज्ञापन

ससुरालीजन मौके से भाग चुके थे

11 नवंबर को नसीराबाद थाने में शिकायत करने के बाद सुलह-समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। बुधवार शाम फोन कर अल्पना की तबीयत खराब होने की जानकारी देेते हुए मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल बुलाया। दिनेश का आरोप है कि जब वह परिजनों संग अस्पताल पहुंचे तो बेटी की मौत हो चुकी थी। पति संग अन्य ससुरालीजन मौके से भाग चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजनों से संपर्क किया तो अभद्रता करने लगे

डॉक्टरों ने बताया कि अल्पना की मौत पहले हो चुकी थी। मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। अल्पना का शव घर लाने के बाद दिनेश ने ससुरालीजनों से संपर्क किया तो उनसे अभद्रता करने लगे। दिनेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि दिनेश की सूचना पर पंचायतनामा के आधार पोस्टमार्टम करवाया गया है। प्रकरण नसीराबाद थाने से संबंधित है। पोस्टमार्टम हाउस से ससुरालीजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए नसीराबाद ले गए हैं।

भाई बोला- साजिश के तहत की गई हत्या

विवाहिता को सीढ़ी से गिर कर घायल होने की बात कह कर ससुराली पक्ष निजी अस्पताल ले गए, वहां के डॉक्टर ने सब कुछ नार्मल होने की बात कह कर डिस्चार्ज दिया। ससुराल से घर जाने के बजाय विवाहिता को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और मृत्यु प्रमाण पत्र भी बना दिया। अब एक घंटे में विवाहिता के साथ क्या हुआ यह जांच का विषय है। 

फिलहाल परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बहन के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। भाई अनूप का आरोप है कि बहन की साजिश के दौरान हत्या की गई है। बताया कि निजी अस्पताल अस्पताल में सब कुछ ठीक होने के बावजूद परिजन उसे लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बिसरा सुरक्षित रखा गया

अब एक घंटे में ऐसा क्या हुआ जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अगर सही तरीके से जांच करेगी तो सब सच सामने आएगा। सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो पोस्टमार्टम में भी मौत का सही कारण स्पष्ट नही हो पाया, जिसके बाद बिसरा सुरक्षित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed