फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of CRPF jawan reaches village, creates chaos

Amethi News: सीआरपीएफ जवान का शव पहुंचा गांव, मचा कोहराम

Wed, 16 Oct 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of CRPF jawan reaches village, creates chaos
अमेठी सिटी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान का इलाज के दौरान निधन हो गया। मंगलवार को सुबह जवान का पार्थिव शरीर छत्तीसगढ़ के रायपुर से गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। अबोध बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन




संग्रामुपर के महसो गांव निवासी उमाकांत यादव (35) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही थे। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ के रायपुर सुकमा में तैनात थे। 13 अक्तूबर को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। इलाज के दौरान सोमवार को सुबह उनका निधन हो गया। मंगलवार सुबह करीब सात बजे जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही पत्नी रेखा, सात वर्षीय पुत्री तान्या, पांच वर्षीय बेटे वेदांत समेत अन्य परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन



पत्नी रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी। गांव में ही सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सीआरपीएफ के जवानों समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed