{"_id":"676859c3ba99ee521009d6c7","slug":"dead-body-of-a-teenage-girl-found-hanging-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-131767-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
Sun, 22 Dec 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के वरियार का पुरवा मजरे कनकसिंहपुर गांव में परिजनों की गैर मौजूदगी में शनिवार देर शाम घर में संदिग्ध हालात में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के वरियार का पुरवा मजरे कनकसिंहपुर गांव निवासी प्रेमनाथ की पत्नी रीना शनिवार की शाम अपने दोनों पुत्र केश कुमार और रितेश के साथ क्षेत्र स्थित बाजार गई थी। घर में बड़ी बेटी पूनम (13) और छोटी लड़की दुर्गा डेढ़ वर्ष मौजूद थी। खरीदारी के बाद देर शाम रीना पुत्रों संग बाजार से लौटी तो पूनम को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। चीख-पुकार पर मौक पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा, मगर तब तक पूनम की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया है।