फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of a girl found in the forest, suspicion of murder

Amethi News: जंगल में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Tue, 13 Feb 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found in the forest, suspicion of murder
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना थाने के रसूलाबाद जंगल में सोमवार देर शाम युवती का शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट या पहचान होने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना थाने के रसूलाबाद गांव स्थित जंगल में सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने युवती का शव पड़ा देखा। शव देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहचान न होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखवाते हुए पहचान कराने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार युवती की कहीं बाहर हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। पुलिस आसपास के जिले से संपर्क कर गायब युवती का ब्योरा एकत्र करने के साथ सोशल मीडिया पर फोटो जारी कर पहचान कराने की कोशिश में जुटी है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि युवती के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे तक पोस्टमॉर्टम हाउस में शव पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान होने या नहीं होने पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हत्यारोपी इकबाल। स्रोत पुलिस

हत्यारोपी इकबाल। स्रोत पुलिस

हत्यारोपी इकबाल। स्रोत पुलिस

हत्यारोपी इकबाल। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed