{"_id":"6a5fc5d0a9e61ea0e20dfcca","slug":"dap-distribution-stalled-due-to-server-slowdown-amethi-news-c-96-1-ame1008-171362-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सर्वर की सुस्ती से थमा डीएपी वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सर्वर की सुस्ती से थमा डीएपी वितरण
Wed, 22 Jul 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज इफको केंद्र पर लगी किसानों की भीड़। -संवाद
-
- 1
-
Link Copied
अमेठी सिटी। खरीफ सीजन में डीएपी खाद के लिए किसानों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गौरीगंज स्थित इफको केंद्र के साथ माधोपुर और ताला साधन सहकारी समितियों पर सुबह से किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन ई पॉश मशीन का सर्वर बार-बार ठप होने और धीमा चलने से खाद वितरण प्रभावित रहा। घंटों इंतजार के बाद अधिकांश किसानों को बिना खाद लिए ही वापस लौटना पड़ा।
दोपहर 12 बजे तक गौरीगंज इफको केंद्र के बाहर किसान खाद वितरण के इंतजार में जुटे रहे। इस दौरान कुछ देर के लिए सर्वर चला बाद में फिर तकनीकी दिक्कत आने से वितरण ठप हो गया। कतार में मौजूद किसान दयाशंकर ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे रहने के बावजूद खाद नहीं मिल सकी। कतारों में खड़े किसानों को बिना खाद ही निराश हो वापस लौटना पड़ा। ताला साधन सहकारी समिति पर पहुंचे जीतलाल ने बताया कि धान की रोपाई के समय खाद नहीं मिलने से फसल प्रभावित होने की आशंका है। मजबूरी में कई किसानों को निजी दुकानों से महंगी दर पर डीएपी खरीदने की परेशानी उठाना पड़ रही है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि ई पॉश सर्वर की तकनीकी समस्या उच्च स्तर की है। इसे जल्द दूर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्वर सामान्य होते ही सभी केंद्रों पर नियमित रूप से डीएपी का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।