{"_id":"655d01dfb8d7b8be2405a179","slug":"crypto-currency-is-a-digital-payment-system-amethi-news-c-96-1-ame1002-9094-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डिजिटल भुगतान प्रणाली है क्रिप्टो करेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डिजिटल भुगतान प्रणाली है क्रिप्टो करेंसी
Wed, 22 Nov 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
संबोधित करते वक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को ब्लॉक चेन प्रौद्योगिकी और क्रिप्टो करेंसी विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता अजय दीप सिंह ने क्रिप्टो करेंसी के बारे में छात्रों को जानकारी देते हुए कहा कि क्रिप्टो करेंसी एक डिजिटल भुगतान प्रणाली है, जो लेनदेन को सत्यापित करने के लिए बैंकों पर निर्भर नहीं होती है। यह एक पीयर टू पियर प्रणाली है, जो किसी को भी कहीं भी भुगतान भेजने और प्राप्त करने में सक्षम बना सकती है। बताया कि क्रिप्टो करेंसी को डिजिटल वॉलेट में स्टोर किया जाता है। आज इसका प्रयोग बढ़ रहा है।
कहा कि ब्लॉकचेन एक ऐसी प्रौद्योगिकी है, जिससे क्रिप्टो करेंसी यानी कि डिजिटल मुद्रा का संचालन होता है। यह एक डिजिटल सार्वजनिक बही खाता के रूप में काम करता है। जिसमें सभी लेनदेन दर्ज होते हैं। यहां तक की ब्लॉकचेन में एक बार किसी भी लेनदेन को दर्ज करने पर इसे ना तो वहां से हटाया जा सकता है और ना ही इसमें संशोधन किया जा सकता है। कंपनी विशेष कर इंजीनियरिंग और प्रबंधन के छात्रों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।
सेमिनार में इंजीनियरिंग और प्रबंधन के छात्र छात्राएं शामिल हुए। छात्रों ने सेमिनार के दौरान मुख्य वक्ता से कई सवाल भी पूछे। संस्थान निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने नॉन लैब्स के मुख्य व्यवसाय विकास अधिकारी अजय दीप सिंह का आभार जताया।