{"_id":"64cbf1ba58ba1ec0be0ac255","slug":"critical-care-block-will-be-made-of-100-beds-better-facilities-will-be-available-amethi-news-c-96-1-slko1003-2841-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 100 बेड का बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 100 बेड का बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
Thu, 03 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ
अमेठी। मरीजों को क्रिटिकल मामलों में लखनऊ या अन्य बड़े शहरों की ओर रूख न करना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक अमेठी में बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जमीन की खोज शुरू हो गई है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाया जाना है। ताकि मरीजों को समय से गंभीर बीमारियों का इलाज मिल सके। इसके लिए 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाना है। यहां पर कैंसर, ह्दय, ब्रेन हेमरेज, न्यूरो की समस्या वाले गंभीर बीमारियों के मरीजों का इलाज किया जाएगा।
बताइए, अम्मा क्या परेशानी है... सीएमओ ने संभाली ओपीडी
चित्र परिचय 17
अमेठी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज पहुंचे सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने मरीजों की भीड़ देख खुद ही ओपीडी संभाल ली। मौसमी बीमारी से पीड़ित महिला को उन्होंने दवाएं दी। साथ ही सतर्कता बरतने की हिदायत दी। सीएमओ ने यहां पर कुल 5 मरीजों को देखकर उनका उपचार किया।
सैठा पीएचसी पर उन्होंने मरीज देखे। आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही सीएमओ ने अमेठी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, पंजीकरण कक्ष, लैब, टीका रखरखाव की हकीकत देखी। अस्पताल परिसर में निरीक्षण के दौरान मिली व्यवस्था संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर डा. संतोष मिश्र, फार्मासिस्ट आरएस पाठक, लाल मणि तिवारी आदि मौजूद रहे।(संवाद)