फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Corona infection confirmed in 22, including three soldiers

तीन सिपाही समेत 22 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Tue, 18 Aug 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Corona infection confirmed in 22, including three soldiers
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमण रोकने की तमाम कवायद का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। आलम यह है कि सोमवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में पीपरपुर थाने में तैनात दो व जामो थाने में तैनात एक सिपाही समेत समेत 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमितों के निवास व तैनाती स्थलों को सील कराते हुए सैनिटाइजेशन व बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 12 से 17 अगस्त के बीच 1,091 संभावित संक्रमितों की सैंपलिंग कराई। सोमवार देर रात मिली 970 की रिपोर्ट निगेटिव तो 99 सैंपल लीक होने के साथ 22 के संक्रमित होने तथा 13 के पॉजिटिव से निगेटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले लोगों में पीपरपुर थाने में तैनात दो सिपाही व जामो थाने के एक सिपाही के साथ बाजार शुकुल कस्बे के तीन, इसी ब्लॉक के गांव पूरे भोला तिवारी का एक अधेड़, अमेठी के अर्जुनपुर, रायपुर फुलवारी, सोनीनगर, छोटा रामनाथपुर, बड़ा रामनाथपुर, मुंशीगंज मार्ग, भुसहरी व पतापुर के एक-एक, गौरीगंज में भाजपा कार्यालय के पास के दो, ऐठा गांव का एक, जगदीशपुर के सिधियावा गांव में दो और गड़ेरियाडीह गांव के एक व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों में पांच को लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कर तो 17 को होम आइसोलेट कर उनके इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइज करने के साथ ही पहले से गठित टीमों को सक्रिय होकर बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 830 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 540 ठीक हो चुके हैं तो तीन की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 287 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed