{"_id":"5f7dedc48ebc3e9bba2118ef","slug":"corona-infected-elderly-dies-during-treatment-amethi-news-lko5440500133","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक और बुजुर्ग की मंगलवार को एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, मंगलवार देर रात प्रशासन को मिली 1,479 सैंपल की रिपोर्ट में 20 पॉजिटिव मिले। एक और मौत के साथ कोरोना से जिले में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है।
मुसाफिरखाना तहसील के टांडा वारिसगंज निवासी राम प्रसाद (58) की तबीयत खराब होने पर 30 सितंबर को कोविड-19 जांच हुई तो वे संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद रामप्रसाद को असैदापुर स्थित लेवल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया था।
लेवल-2 हॉस्पिटल में हार्ट अटैक की शिकायत पर उन्हें लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई रेफर किया गया था। एसजीपीजीआई में उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही 1,479 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट संकलित होकर मंगलवार देर रात जिला प्रशासन को मिली।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट में मुसाफिरखाना ब्लॉक के अलग-अलग गांव के चार, जगदीशपुर ब्लॉक के तीन, जामो, अमेठी, बाजार शुकुल, भादर व भेटुआ ब्लॉक के दो-दो तथा गौरीगंज व संग्रामपुर के एक-एक स्थानीय नागरिक पॉजिटिव पाए गए। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,505 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 2,185 ठीक हो चुके हैं तो 22 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 298 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेट हैं।