फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Consumers reached the bank before the strike

Amethi News: हड़ताल से पहले बैंक पहुंचे उपभोक्ता

Mon, 28 Sep 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 28 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Consumers reached the bank before the strike
 फुरसतगंज ​स्थित एसबीआई शाखा में कैश काउंटर पर मौजूद ग्राह​क। संवाद
अमेठी सिटी। बैंक शाखाओं में रविवार को छुट्टी के बावजूद उपभोक्ताओं की कतार दिखाई दी। कोई नकदी निकालने तो कोई केवाईसी, चालान और भुगतान संबंधी काम निपटाने पहुंचा। अमेठी और गौरीगंज सहित 197 बैंक शाखाओं में लोग जरूरी काम पहले ही पूरा करने पहुंचे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान शाखाओं में काम प्रभावित होने की आशंका से भीड़ बढ़ी।
विज्ञापन


गौरीगंज एसबीआई में दोपहर 12:10 बजे ग्राहकों की भीड़ रही। कई लोग हड़ताल के दौरान नकदी की जरूरत को देखते हुए रुपये निकाल रहे थे। शाहगढ़ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की लिपिक मोनू स्कूल का चालान जमा करने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बैंक बंद रहने की जानकारी मिली तो जरूरी काम पहले पूरा कराने आ गईं।
विज्ञापन


सुनीता खाते से रुपये निकालने पहुंचीं। राममिलन केवाईसी कराने आए थे। ठेकेदार बीपी सिंह कई फर्मों का भुगतान कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैंक बंद रहने से भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, इसलिए भुगतान पहले ही लगवाने आए हैं। व्यापारी पदम अग्रवाल ने बताया कि बैंक बंद रहने से आढ़त का काम प्रभावित होगा और भुगतान संबंधी काम अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक रामावतार मीना ने बताया कि जिले में 197 बैंक शाखाएं हैं। करेंसी चेस्ट खुला रहेगा। एटीएम में नकदी भरवाने की व्यवस्था की जाएगी। अधिकृत जनसेवा केंद्र खुले रहेंगे।


ऑनलाइन लेनदेन रहेगा जारी
हड़ताल के दौरान शाखाओं में काउंटर संबंधी काम प्रभावित होंगे। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग से डिजिटल लेनदेन किया जा सकेगा। एटीएम से नकदी निकासी की सुविधा भी जारी रखने की तैयारी है। अधिकृत जनसेवा केंद्र खुले रहेंगे। केवाईसी, चालान जमा करने और शाखा स्तर के जरूरी कामों के लिए ग्राहकों को बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है।



हड़ताल में ये काम होंगे प्रभावित
बैंक शाखा में नकदी जमा और निकासी।
केवाईसी और खाते से जुड़े काउंटर के काम।
चेक जमा और संबंधित काउंटर सेवाएं।
चालान जमा करने का काम।
शाखा से होने वाले भुगतान संबंधी काम।
बैंक ड्राफ्ट और दस्तावेज सत्यापन से जुड़े काम।


सामान्य दिनों से ज्यादा रहा लेनदेन
बैंक कर्मचारियों के अनुसार रविवार को लेनदेन सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहा। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक और सेंट्रल बैंक समेत अन्य शाखाओं में भी ग्राहक पहुंचे। बैंक सूत्रों के अनुसार अधिकांश बैंकों में एक करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed