{"_id":"5ff9de138ebc3e33ad731db7","slug":"construction-of-41-projects-will-be-investigated-amethi-news-lko5589966179","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 परियोजनाओं के निर्माण की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 परियोजनाओं के निर्माण की होगी जांच
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में 50 लाख से ऊपर की निर्माणाधीन 41 परियोजनाओं के निर्माण की गुणवत्ता जांची जाएगी। इसके लिए डीएम ने एसडीएम की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित की है। गठित टीम को निर्माण कार्य की तकनीकी जांच के साथ प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
गाजियाबाद में निर्माण कार्य में धांधली से हुई 25 मौतों के बाद शासन के निर्देश पर जिले में 41 परियोजनाओं के निर्माण कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण होगा। इसके लिए डीएम अरुण कुमार ने एसडीएम की अगुवाई में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग व वित्तीय विशेषक की टीम गठित की है।
गठित टीम को मुसाफिरखाना में बैरक निर्माण, पीएचसी कस्थुनी, राजकीय हाईस्कूल मंगरौली, आईटीआई कठौरा, सत्थिन, बरसंडा, आसरा केंद्र, कन्या महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र पाली के पास सेतु निर्माण व फायर ब्रिगेड भवन शामिल हैं। इसी तरह तिलोई में आईटीआई इन्हौना, तेंदुआ व तिलोई, 200 शैय्या के रेफरल अस्पताल, सद्भाव मंडप व 132 उपकेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरीगंज में जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट आवासीय व अनावासीय भवन, पीएचसी सैठा, राजकीय हाईस्कूल अफुइया, दीवानी न्यायालय की बाउंड्रीवॉल, सैनिक स्कूल कौहार, सीएमओ कार्यालय व आवास, वेयर हाउस, ट्रांजिट हॉस्टल, बीएसए कार्यालय, केंद्रीय विद्यालय की बाउंड्रीवॉल, डीडीए कार्यालय व मृदा परीक्षण लैब शामिल हैं।
अमेठी में महिला पॉलीटेक्निक में सेमिनार हॉल, बांउड्रीवॉल व सीसी मार्ग, नवीन डायट भवन, सीएचसी में निर्मित भवन, 50 शैय्या वाला अस्पताल, स्टेडियम जीर्णोद्धार, वृहद गो संरक्षण केंद्र, फ्लाई ओवर तथा कालिकन धाम में पर्यटक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
डीएम ने टीम को निर्माण कार्य में व्यय की गई धनराशि, निर्माण कार्य की गुणवत्ता/तकनीकी जांच, माइल स्टोन के साथ प्रयुक्त सामग्री की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। डीएम ने समय से जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर टीम के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं अगर निर्माण कार्य में गुणवत्ता प्रभावित पाई गयी तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।