फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress took out a 'Sadbuddhi' (good sense) march.

Amethi News: कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा

Wed, 08 Jul 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Congress took out a 'Sadbuddhi' (good sense) march.
गौरीगंज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
अमेठी सिटी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने गौरीगंज में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर निकाली गई पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने किया।
विज्ञापन



पदयात्रा केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन से शुरू होकर बस स्टॉप, कोतवाली, जीजीआईसी, चौक बाजार, पोस्ट ऑफिस और फलमंडी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर चढ़ावा प्रकरण की समयबद्ध जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसलिए चढ़ावे से जुड़े प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे। पदयात्रा में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, परमानंद मिश्रा, प्रवक्ता अनिल सिंह, अर्जुन पासी, जायस नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा, नरेंद्र मिश्र आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed