फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Class imposed on lagging behind in recovery of dues

Amethi News: बकाया वसूली में पिछड़ने पर लगाई क्लास

Fri, 22 Mar 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 22 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Class imposed on lagging behind in recovery of dues
अमेठी सिटी। विकासखंड की संपत्तियों पर बकाया वसूली में पिछड़ने पर संयुक्त विकास आयुक्त ने कर्मचारियों की क्लास लगाई। कहा कि विकासखंड का बकाया नहीं चुकता किया तो वेतन रोकने की कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले उन्होंने जगदीशपुर विकासखंड का निरीक्षण किया। संयुक्त विकास आयुक्त अयोध्या अरविंद चंद्र जैन बृहस्पतिवार को जगदीशपुर विकासखंड पहुंचे। जहां उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। कार्यरत सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान मौके पर मिले एक युवक को संदिग्ध बताते हुए बीडीओ रजनीश शुक्ला से जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वह गौरीगंज विकासखंड पहुंचे। जहां दुकानों की जानकारी ली। बीडीओ विजयंत सिंह ने बताया कि ब्लॉक की कुल 18 दुकानें हैं। ऐसे में पटल देखने वाले कर्मचारी से कई दुकानों पर छह से सात माह का बकाया वसूली न करने पर जवाब मांगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed