{"_id":"5e5aa5fe8ebc3ec78a7511c6","slug":"child-burn-amethi-news-lko511332596","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौलते तेल में गिरकर मासूम झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौलते तेल में गिरकर मासूम झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। शादी समारोह में नाना के घर आया एक किशोर शुक्रवार शाम कढ़ाई के अंदर खौलते तेल में गिरकर झुलस गया। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। आननफानन में परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के कस्थुनी पश्चिम गांव में गौरीशंकर के यहां शुक्रवार को पुत्र की शादी के बाद प्रीतिभोज था। शादी में उनकी बेटी अपने पांच वर्षीय पुत्र अर्पित के साथ आई थी। शाम को दरवाजे पर कढ़ाई में सब्जी बन रही थी। इसी बीच खेलते हुए गौरीशंकर का नाती अर्पित वहां पहुंच गया। अचानक संतुलन खोने से अर्पित सब्जी भरे कढ़ाई में गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया।
अर्पित के कढ़ाई में गिरते ही हड़कंप मच गया। आननफानन में परिवारीजन उसे लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अर्पित के झुलस जाने के बाद गौरीशंकर के घर खुशी का माहौल दुख में बदल गया।
विज्ञापन
मां समेत अन्य परिवारीजन कार्यक्रम छोड़कर अर्पित को लेकर जिला अस्पताल चले गए। अन्य रिश्तेदार व गांव वालों ने जैसे-तैसे निमंत्रण में आए लोगों को भोजन कराया। इस मौके पर होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम रोक दिया गया।