{"_id":"6931e41921c37ab794049f64","slug":"chief-veterinary-officer-accused-of-corruption-amethi-news-c-96-1-ame1022-153705-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप
Fri, 05 Dec 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. गोपाल कृष्ण शुक्ला पर उन्हीं के विभागीय अफसर की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवओम गंगवार ने प्रमुख सचिव पशुधन विभाग को शिकायती पत्र भेजकर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, वित्तीय अनियमितताओं, फर्जीवाड़ा और शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
डॉ. शिवओम गंगवार ने शिकायत में दावा किया गया है कि अमेठी में तैनाती के बाद से ही सीवीओ के स्तर पर जिले के सभी पशु चिकित्साविदों से हर माह हजारों रुपये की वसूली की जा रही है। आरोप है कि सीडीओ, डीएम के नाम पर हटाए गए संविदाकर्मी के वेतन आदि के नाम पर प्रति चिकित्सक छह हजार रुपये की अवैध वसूली की गई है।
उन्होंने 14 अगस्त के ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सबूत के रूप में पत्र के साथ संलग्न किया है। बताया कि रिकॉर्डिंग में पहली आवाज स्वयं सीवीओ की है। ये भी आरोप है कि पौधरोपण अभियान में गो आश्रय स्थलों पर वास्तविक पौधरोपण न कर सिर्फ जियो-टैगिंग कराकर फर्जी आंकड़े शासन को भेजे गए।
विज्ञापन
डॉ. शिवओम गंगवार ने बताया कि उन्होंने 23 अप्रैल को संसाधनों के लिए पत्र भेजा था, लेकिन सीवीओ ने जानबूझकर डीएम कार्यालय को पत्र अग्रसारित नहीं किया। इससे स्टाफ को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। एक ही कार्य आदेश पर कई बिल जारी कर भुगतान कराया जाता है।
बताया कि भ्रष्टाचार का विरोध करने के कारण उनका वेतन रोका जाता है। अवकाश अस्वीकृत कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जांच से पूर्व निलंबन आवश्यक है, क्योंकि सीवीओ की ओर से अभिलेखों से छेड़छाड़ किए जाने की आशंका है।
शिकायत शासन तक पहुंचने के बाद पशुधन विभाग में हलचल तेज हो गई है। वहीं मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल कृष्ण शुक्ला ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि काम के लिए टोकने पर डॉ. शिवओम गंगवार ने ऐसा किया है। उनके खिलाफ पहले से जांच चल रही है।