फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A bridge costing three crore rupees will be built over the Gulalpur drain.

Amethi News: गुलालपुर ड्रेन पर तीन करोड़ से बनेगा पुल

Thu, 10 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 10 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A bridge costing three crore rupees will be built over the Gulalpur drain.
नवनिर्माण के लिए प्रस्तावित गुलालपुर ड्रेन का पुल। -संवाद
शाहगढ़। गुलालपुर ड्रेन पर पुल न होने से चार दशक से आवागमन की परेशानी झेल रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। देवार देवकली और दुलापुर कलां के बीच ड्रेन पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। पुल बनने से करीब एक लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात में रास्ता प्रभावित होने की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन


पुल बनने से लादी का पुरवा, राजापुर, देवार देवकली, सरैया, कौहार, टोडी का पुरवा, इंछा का पुरवा, पाठक का पुरवा, गदियान और लखई का पुरवा समेत आसपास के गांवों का संपर्क सुगम होगा। बरसात में ड्रेन में पानी भरने पर ग्रामीणों को खेत, बाजार और ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीण अजीत यादव, राम कुमार गुप्ता, राम आसरे व शिवप्रसाद यादव ने कहा कि चार दशक से चली आ रही मांग पूरी होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुल निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed