{"_id":"64a1c1387e599f7f2309f8a6","slug":"changed-clerks-tables-amethi-news-c-96-1-ame1002-1284-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बदले गए लिपिकों के पटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बदले गए लिपिकों के पटल
Sun, 02 Jul 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कलेक्ट्रेट व तहसील में कार्यरत लिपिकों के पटल में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ सहायक आनंद प्रकाश सिंह को मुसाफिरखाना तहसील के राजस्व लिपिक से कलेक्ट्रेट में डिस्पेचर की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम के पेशकार वरिष्ठ सहायक पुनीत त्रिवेदी को शस्त्र लिपिक प्रथम के साथ पेशकार का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
एसडीएम तिलोई न्यायालय में फौजदारी अहलमद के रूप में तैनात वरिष्ठ सहायक शैलेंद्र श्रीवास्तव को तिलोई तहसीलदार का न्याय लिपिक बनाया गया है। कलेक्ट्रेट के नायब नाजिर के पद पर कार्यरत कनिष्ठ सहायक अजय कुमार आबकारी लिपिक के साथ दोबारा नायब नाजिर पद पर से संबद्ध किया गया है। कनिष्ठ सहायक अंकित कुमार को मुख्य राजस्व लेखाकार के साथ स्टांप लिपिक व एडीएम के स्टेनो की जिम्मेदारी दी गई है। अमेठी तहसील में तैनात सहायक राजस्व लेखाकार हसनैन मुस्तफा को मुसाफिरखाना में राजस्व लिपिक बनाया गया है। एसडीएम अमेठी न्यायालय के फौजदारी अहलमद हरिओम कुमार को सहायक राजस्व लेखाकार बनाया गया है।
डीएम कार्यालय से संबद्ध जितेंद्र कुमार को गौरीगंज तहसील में प्रति लिपिक बनाते हुए डीएम कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। डिस्पेचर भानु प्रकाश को सहायक राजस्व लेखाकार तिलोई के पद पर स्थानांतरित किया गया है। तिलोई के सहायक राजस्व लेखाकार विशाल कुमार को कलेक्ट्रेट में सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार बनाया गया है।