{"_id":"6ac69fe152821834fa0f03de","slug":"cdo-inspected-the-condition-of-primary-schools-amethi-news-c-96-1-ame1002-177557-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीडीओ ने परखा प्राथमिक विद्यालयों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीडीओ ने परखा प्राथमिक विद्यालयों का हाल
Thu, 08 Oct 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल के प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर तिवारी का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ पूजा साहू ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा। उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिखकर, किताब से पाठ पढ़ाकर और जोड़-घटाव, स्वर-व्यंजन व शब्दों का उच्चारण कराकर बच्चों की समझ की जांच की। कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनकी क्षमता के अनुसार पढ़ाने और शिक्षकों को परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्कूल की सफाई और किचन गार्डन की व्यवस्था संतोषजनक मिली, हालांकि परिसर में टूटा झूला मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराने को कहा गया।
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय लालगंज में शिक्षण गुणवत्ता अपेक्षित स्तर की नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षक को एक माह की कार्ययोजना तैयार कर अधिगम स्तर सुधारने के निर्देश दिए गए। मध्याह्न भोजन की स्टॉक पंजिका न मिलने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करने तथा खंड शिक्षा अधिकारी को नियमित समीक्षा करने को कहा गया।
सीडीओ ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, ताकि कोई भी बच्चा सीखने की प्रक्रिया में पीछे न छूटे।