फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   cdo found derangement in cow shelter home,

गो-आश्रय केंद्र में मिली खामियां, सचिव को नोटिस

Sat, 09 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
cdo found derangement in cow shelter home,
गौरीगंज (अमेठी)। निराश्रित गोवंशों के संरक्षण की हकीकत देखने के लिए सीडीओ इन दिनों आश्रय केंद्रों का निरीक्षण करने में जुटी हैं। जगदीशपुर ब्लॉक में संचालित आश्रय केंद्र में निरीक्षण के दौरान सीडीओ को कई कमियां मिलीं। कमियां मिलने से नाराज सीडीओ ने पंचायत सचिव से जवाब-तलब करते हुए संरक्षित गोवंशों के लिए हरे चारे का प्रबंध व साफ-सफाई रखने को कहा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से निराश्रित गोवंशों को संरक्षित कर किसानों की परेशानी दूर करने के लिए जिले में कई गो-आश्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। केंद्रों पर अव्यवस्थाओं की लगातार मिल रही शिकायत से नाराज सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर इन दिनों आश्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटी हैं। शुक्रवार शाम सीडीओ ने जगदीशपुर ब्लॉक के लोशनपुर स्थित गो-आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आश्रय केंद्र पर संरक्षित गोवंशों के टीकाकरण, भूसा प्रबंध, ठंड से बचाव की व्यवस्था की हकीकत देखी। निरीक्षण के दौरान आश्रय केंद्र पर कमियां मिलने पर सीडीओ ने पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सीडीओ ने संरक्षित गोवंशों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण की जिम्मेदारी पशु चिकित्साधिकारी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सचिव को ग्राम सभा की भूमि पर हरे चारे का प्रबंध करने को कहा। सीडीओ ने ठंड में गोवंशों को संरक्षित करने के लिए काऊ कोट व आश्रय केंद्र को तिरपाल से ढकने के साथ बेहतर साफ-सफाई व नियमित देखरेख करने का निर्देश देते हुए लापरवाही से गोवंशों की मौत होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed