{"_id":"6637f22c24dc5737500c9526","slug":"cctv-camera-election-amethi-news-c-96-1-ame1002-118112-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे निर्वाचन से जुड़े कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे निर्वाचन से जुड़े कार्य
Mon, 06 May 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 06 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। आगामी 20 मई को लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को प्रेक्षक डीएम व एसपी संग जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंच गए। स्कूल में प्रेक्षक ने ईवीएम कमिश्निंग, स्ट्रांग रूम, मतगणना व पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का निरीक्षण किया। मिली कमियों को दूर करने की बात कहते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि निर्वाचन से जुड़े कार्य प्रत्येक दशा में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न किए जाए।
गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में ईवीएम कमिश्निंग, पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम व मतगणना का कार्य के लिए चिन्हित किया गया है। रविवार को प्रेक्षक डॉ. एन युवराज, पुलिस प्रेक्षक दीपक गहलावत, व्यय प्रेक्षक संजय कुमार डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह संग अचानक नवोदय विद्यालय पहुंच गए। प्रेक्षकों ने अब तक हुई तैयारियों की हकीकत देखी।
डीएम ने तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि चारों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम व मतगणना हाल तैयार कराए जा रहे हैं। स्ट्रांग रूम की खिड़कियों को सील के साथ बैरिकेडिंग करवाई जा रही है। प्रेक्षक ने कहा कि ईवीएम की कमिश्निंग से लेकर स्ट्रांग रूम, मतगणना तथा पोलिंग पार्टियों की रवानगी आदि सभी कार्यों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराया जाए।
विज्ञापन
सामान्य प्रेक्षक ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन की सभी प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी हरेंद्र सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम, सीओ मयंक द्विवेदी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केलकर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।