{"_id":"6807ef58718bf7fcaa0c71b0","slug":"case-of-financial-irregularity-registered-against-the-head-assistant-amethi-news-c-96-1-ame1002-138889-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रधान सहायक पर वित्तीय अनियमितता का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रधान सहायक पर वित्तीय अनियमितता का केस दर्ज
Wed, 23 Apr 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक गोकुल प्रसाद जायसवाल पर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में केस दर्ज किया गया है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के निर्देश पर उपनिदेशक समाज कल्याण राकेश रमन की जांच में गोकुल प्रसाद की पत्नी के बैंक खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मंगलवार को गौरीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
समाज कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर पहले भी गंभीर आरोप सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गोकुल प्रसाद पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था। इसके साथ ही प्रधान सहायक ने समाज कल्याण अधिकारी मनोज शुक्ल पर 40 हजार रुपये जबरन अपने खाते में ट्रांसफर करवाने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाज कल्याण मंत्री ने जांच के आदेश दिए थे।
जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद शासन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज शुक्ल और प्रधान सहायक गोकुल प्रसाद को निलंबित कर दिया था। जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि गोकुल प्रसाद ने सिर्फ अपनी पत्नी ही नहीं, बल्कि अन्य अपात्र व्यक्तियों के खातों में भी योजना की धनराशि ट्रांसफर करवाई थी। इसके बाद उपनिदेशक ने एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि उपनिदेशक समाज कल्याण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है,। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
11 मामलों में दोहरे भुगतान की पुष्टि
जांच में यह भी सामने आया है कि गोकुल प्रसाद जायसवाल की भूमिका 11 अन्य मामलों में दोहरा भुगतान कराने में भी पाई गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी और संबंधित बैंक शाखाओं ने इसकी पुष्टि की है।