{"_id":"5ed948f38ebc3e9030601488","slug":"case-filed-against-116-protesters-amethi-news-lko524498947","type":"story","status":"publish","title_hn":"116 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
116 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
अमेठी। प्रधानपति के समर्थन में बुधवार को थाने के सामने प्रदर्शन करना 116 लोगों को भारी पड़ा। प्रदर्शन के दौरान पकड़े गए लोगों को निजी मुचलके पर रिहा करने के बाद उपनिरीक्षक की तहरीर पर बलवा समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
गौरीगंज थाने के गांव विसूरा मजरे सभावा में हत्या के मामले में गिरफ्तार प्रधानपति संजय यादव की एनकाउंटर की आशंका पर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाने के सामने व बाबूपुर गांव के पास प्रदर्शन किया था।
प्रदर्शन के बाद एसपी के निर्देश पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने कई प्रदर्शनकारियों को दौड़ा कर हिरासत में लिया था। हत्या के आरोप में गिरफ्तार प्रधानपति समेत छह लोगों का चालान कोर्ट भेजने के बाद पुलिस ने उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र सरोज की तहरीर पर प्रदर्शन में शामिल 116 लोगों के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
केस दर्ज करने के बाद विभिन्न थानों में रखे गए प्रदर्शनकारियों को देर रात निजी मुचलके पर रिहा करते हुए पुलिस पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार प्रधान पति के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले 116 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की है।