फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Car hit by truck, three brothers and truck driver injured

Amethi News: ट्रक की चपेट में आई कार, तीन भाई व ट्रक चालक घायल

Mon, 03 Mar 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Car hit by truck, three brothers and truck driver injured
शाहगढ़ (अमेठी)। मुंशीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले मुसाफिरखाना-अमेठी मार्ग पर रविवार को कार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार तीन भाइयों सहित ट्रक चालक घायल हो गया। घायलों का सीएचसी मुसाफिरखाना में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विनयखंड निवासी अरविंद मिश्रा (52) अपने भाई सूबेदार मिश्रा (46) और संदीप मिश्रा (40) संग कार से प्रतापगढ़ जा रहे थे। मुंशीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले मुसाफिरखाना-अमेठी मार्ग पर लाखन बीर बाबा धाम के पास कार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार तीनों भाइयों सहित ट्रक चालक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के छोटा घोसियान पालपुर गांव निवासी मोहम्मद शादाब (35) घायल हो गए।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। उपचार के बाद सभी के स्वास्थ्य में सुधार है। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन बहाल करवा दिया गया है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed