फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Candidates cast their votes before visit

भ्रमण पर निकलने से पहले प्रत्याशियों ने डाले वोट

Sun, 27 Feb 2022 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Candidates cast their votes before visit
57 : अमेठी : रामनगर बूथ पर मतदान करने के बाद पत्नी के साथ मौजूद भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। पांचवें चरण में शामिल जिले में रविवार को मतदान हुआ। मतदान के दौरान पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने में बाधा न आए इसके लिए सभी प्रत्याशियों ने सबसे पहले मतदान किया। तकरीबन प्रत्याशी विधि-विधान से पूजा पाठ और ईष्ट को सिर झुकाने के बाद ही वोट डालने बूथ पर पहुंचे।
विज्ञापन

अमेठी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शुक्ल रविवार की सुबह आठ बजे अपने पैतृक गांव भेटुआ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी व पुत्रवधू के साथ वोट डाला।
विज्ञापन

इसी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह भी पत्नी पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह के साथ सात बजे रामनगर बूथ पहुंचे और मतदान किया। अमेठी से ही सपा प्रत्याशी महराजी देवी भी अपनी दोनों बेटियों व बहू के साथ महमदपुर के बूथ पर पहुंचीं और मतदान किया। गौरीगंज के भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी अपनी पत्नी के साथ अपने गांव के बूथ जूठीपुर पहुंचे और वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीगंज के मौजूदा विधायक व सपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह ने अपने गांव मऊ के बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। तिलोई के भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह भी सुबह सात बजे तिलोई कस्बे में स्थित बूथ पर पहुंचे और मतदान कर अपना जिम्मेदारी निभाई। तिलोई से ही कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिंघल भी सुबह-सुबह सबसे पहले कस्बा स्थित बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डाला।

जगदीशपुर के भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी ने पाकर गांव स्थित बूथ पर पहुंचकर वोट दिया। यहीं से कांग्रेस प्रत्याशी विजय पासी भी बूथ पर पहुंचे और वोट देकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। भाजपा एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल ‘राजाबाबू’ सुबह-सुबह पत्नी के साथ भेटुआ ब्लॉक के पैतृक गांव कड़ेेर पहुंचे और वोट दिया। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने भी शाहगढ़ ब्लॉक स्थित अपने गांव के बूथ सेंवई हेमगढ़ में बूथ पर पहुंचकर वोट डाला।

56 : भेटुआ : परिवार के साथ भेटुआ बूथ पर मतदान करने के बाद भाजपा प्रत्याशी आशीष शुक्ल। -संवाद

56 : भेटुआ : परिवार के साथ भेटुआ बूथ पर मतदान करने के बाद भाजपा प्रत्याशी आशीष शुक्ल। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed