फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Campaign launched, illegal construction demolished with bulldozer

Amethi News: चलाया अभियान, बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण

Sat, 23 Sep 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 23 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched, illegal construction demolished with bulldozer
इन्हौना (अमेठी)। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जियापुर गांव में खलिहान की भूमि पर एक व्यक्ति के किए अवैध निर्माण को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


इन्हौना थाने के जियापुर गांव में अवैध निर्माण की शिकायत पर 18 सितंबर को लेखपाल सुदर्शन बौद्ध पैमाइश करने गए थे। पैमाइश के बाद लेखपाल ने निर्माण कार्य बंद करने को कहा तो अमान उल्ला नाराज हो गए। उन्होंने लेखपाल के साथ अभद्रता की। जानकारी होने पर एसडीएम दिग्विजय सिंह के निर्देश पर 19 सितंबर को थाने में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोबारा राजस्व टीम नायब तहसीलदार अमीषा यादव, एसएचओ कंचन सिंह साथ गांव पहुंची। टीम ने यहां पर दोबारा से पैमाइश की। इसमें खलिहान की भूमि पर अमान उल्ला की ओर से भवन निर्माण की पुष्टि हुई। बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार अभिषेक यादव ने बताया कि खलिहान की सुरक्षित भूमि पर निर्माण की पुष्टि के बाद अवैध निर्माण हटवाया गया है। सुरक्षित भूमि पर कोई भी अवैध कब्जा न रहे, इसके लिए अभियान संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed