{"_id":"601ae3d88ebc3ed64a725c63","slug":"bypass-will-be-built-at-the-southwest-end-of-the-city-amethi-news-lko5630435164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के दक्षिण-पश्चिम छोर पर बनेगा बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के दक्षिण-पश्चिम छोर पर बनेगा बाईपास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शहर से ककवा जाने वाली रोड को गौरीगंज रोड से जोड़ने के लिए स्वीकृत 2.3 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण जल्द शुरू होगा। 2.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बाईपास के लिए शासन से धनावंटन होने के बाद पीडब्ल्यूडी टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है।
शहर को जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी। जन प्रतिनिधियों के प्रयास से शहर के पूर्वी छोर को पश्चिमी छोर से जोड़ने वाले बाईपास व रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने के बाद जल्द ही एक और बाईपास का निर्माण शुरू होगा। रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने के बाद शहर के दक्षिणी छोर स्थित किठावर और ककवा मार्ग को बंद कर दिया गया है।
ककवा और किठावर मार्ग के राहगीरों को ककवा मार्ग स्थित पुलिस लाइन वन विभाग के समीप से हीरा सोनार का पुरवा रेलवे क्रॉसिंग होते हुए शहर आना पड़ रहा है। इससे इस मार्ग पर आवागमन बढ़ गया है। आवागमन बढ़ने से यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। ऐसे में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोगों को इस समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी। इस मार्ग पर बाईपास का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इस बाईपास की लंबाई 2.3 किलोमीटर और चौड़ाई साढ़े पांच मीटर होगी। शासन से धनावंटन होने के बाद पीडब्लूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता श्रीश मिश्र ने बताया कि बाईपास का निर्माण नाबार्ड योजना के तहत होगा। कहा कि बाईपास का निर्माण पीडब्ल्यूडी की सीमा में ही होगा। भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी।