फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   businessman was murdered by slitting his throat in Amethi knives were found lying nearby

UP News: गला रेतकर व्यवासायी की हत्या, खून सनी लाश देख ग्रामीणों में दहशत; पास में ही पड़े मिले चाकू

Sat, 11 Jan 2025 11:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 11:19 AM IST
सार

अमेठी में गला रेतकर व्यवासायी की हत्या कर दी गई। खून सनी लाश देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पास में ही चाकू पड़े मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
businessman was murdered by slitting his throat in Amethi knives were found lying nearby
जानकारी लेती पुलिस, मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में हत्या की बड़ी वारदात सामने आई। यहां बीती शाम दुकान से निकले अधेड़ व्यवसायी की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। उसका शव को हाईवे किनारे फेंक कर फरार हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल के पास ही मौजूद एक मोरंग के ढेर से खून से सने दो चाकू मिले। फोरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक गौरीगंज कस्बे के चौक इलाके का रहने वाला था।

विज्ञापन


मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बन्ना टीकर गांव के पास का है। यहां सुबह अधेड़ का शव खून से लथपथ मिला। स्थानीय लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच में जुट गई। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्यों को इकट्ठा करने में जुटी हुई है। जांच के दौरान पुलिस को पास में ही लगे मोरंग के एक ढेर से खून से सने दो चाकू बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी की पहचान गौरीगंज थाना क्षेत्र के चौक के रहने वाले व्यापारी हरिओम अग्रहरी के रूप में हुई। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के अलावा ग्रामीण भी मौजूद हैं। मृतक गल्ले का व्यवसाय करता था।

बेटे बोला- शाम को दुकान पर बैठे थे

मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे विशाल अग्रहरी के मुताबिक उसके पिता शुक्रवार की शाम दुकान पर बैठे थे। दुकान से कब निकले। कहां गए इसकी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed