फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BSA launched digital and smart room

बीएसए ने डिजिटल व स्मार्ट कक्ष का किया शुभारंभ

Wed, 10 Feb 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
BSA launched digital and smart room
अमेठी। जिले का मॉडल और प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ स्कूल बनेगा शहर का प्राथमिक विद्यालय द्वितीय। आयोजन समिति ने स्कूल को गोद लेकर पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। क्षेत्र के ऐसे समर्थ लोगों को आगे आना चाहिए। ये बातें बुधवार को बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति की ओर से गोद लिए प्राथमिक विद्यालय अमेठी द्वितीय में स्मार्ट और डिजिटल कक्षाओं का उद्घाटन करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति और बाबा मनोहर सिंह के प्रति विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि अब इस विद्यालय में संसाधनों की कोई कमी नहीं रह गई है। सभी शिक्षकों को अच्छा काम करते हुए स्कूल में अपवंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए बेहतर माहौल कायम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बाबा मनोहर सिंह ने कहा कि सभी बच्चों के लिए एक समान शिक्षा प्रणाली होनी चाहिए। 15 अगस्त को जब वह यहां आए तो स्कूल के हालात बहुत खराब मिले थे। बच्चे नंगे पांव आते थे। स्कूल में टाट पट्टी भी नहीं थी। बच्चों की ड्रेस ठीक नहीं थी। उसी समय विद्यालय का कायाकल्प करने का संकल्प लिया था। कहा कि इस स्कूल को वह प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी ओर से स्कूल को गेस्ट टीचर, सफाई कर्मी और चौकीदार उपलब्ध करा दिए गए हैं। मार्च से बच्चों को लाने ले जाने के लिए एक बैन उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस मौके पर माध्यमिक के वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र, प्रधानाध्यापक अविनाश चंद्र शुक्ल, हरवंश सिंह, सुनील त्रिपाठी, बीईओ कमला प्रसाद शुक्ल, अमिता मिश्रा, गुरु मीत सिंह व नारायण सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed