फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Brother, I missed the invitation, I lost my life to God...

Amethi News: भैया न्यौता खाए गए रहिन, इ का हुई गवा भगवान...

Fri, 07 Feb 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Brother, I missed the invitation, I lost my life to God...
इन्हौना (अमेठी)। सड़क हादसे में चचेरे भाई सर्वेश व सूरज और गांव के ही कमलेश की मौत के बाद हर किसी के मुंह पर एक ही बात थी कि बाइक रोककर सड़क किनारे न रुकते तो शायद परिवार को यह दुखभरा दिन नहीं देखना पड़ता। परिजन भी निमंत्रण में जाने से रोकने की बात कहते हुए बिलख रहे हैं।
विज्ञापन



सर्वेश की मां शैलकुमारी रोते हुए सिर्फ एक ही बात कह रही थीं कि भैया न्यौता खाए गए रहिन, इ का हुई गवा भगवान। पता होता तो न्यौता जाने नहीं देतीं। सूरज की मां रीता देवी रोते हुए कहतीं कि मना किए थे कि भैया न जा, लेकिन हमरे भैया नहीं माने। अब का करी भगवान, कहां मिलहें हमरे लाल। सर्वेश के पिता रमेश बेसुध हो गए। हर किसी के सीने से लगकर सिर्फ यही बोलते हैं, भैया अब का करी। छोटा भाई प्रवेश व बहन सोनम सर्वेश की मौत से बिलख रहे हैं।
विज्ञापन



सूरज के पिता राजेंद्र सऊदी अरब में नौकरी करते हैं, भाई करन व यश का भी रो-रोकर बुरा हाल है। करन ने बताया कि मामले की जानकारी पिता को दी गई है। गांव के ही मृतक कमलेश की मां शीला सूचना के बाद बेहोश हैं। जब भी होश आता तो कमलेश का नाम लेकर पुकारतीं। कहती हैं कि भैया का बुलाए दिया। शीला के सवालों का जवाब देने की बजाय महिलाएं उन्हें चुप कराने की कोशिश तो करतीं, लेकिन मां की करुण वेदना हर किसी की आंख को नम कर देती है। भाई शिवांश व बहन शिवांशी गमगीन हैं। पिता रामकिशोर तो बेटे का शव देख पत्थर की तरह हो गए हैं। उनकी आंखों से सिर्फ आंसू बह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed