{"_id":"5ea1bb8c8ebc3e9021208204","slug":"boy-dip-in-pond-amethi-news-lko518828526","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने तालाब में उतरा बालक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने तालाब में उतरा बालक डूबा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र की किशनी गांव में बुधवार दोपहर बकरी चराने गया एक बालक तालाब में डूब गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चे को तालाब से निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी रामबक्श रैदास का 10 वर्षीय पुत्र राम आनंद बुधवार दोपहर गांव के अन्य बच्चों के साथ बकरी चराने गया था। इसी दौरान वह गांव के बाहर स्थित तालाब में मछली पकड़ने लगा। इसी बीच पानी अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। साथ में बकरी चराने गए बच्चों ने घर आकर राम आनंद के तालाब में डूबने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने बच्चे को निकालकर जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह के अलावा सीओ संतोष सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साथ गए बच्चों से घटनाक्रम की जानकारी ली।