{"_id":"6abc10b1c810007c3c0ec57d","slug":"blood-storage-unit-started-in-chc-amethi-news-c-96-1-ame1012-176906-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू
Wed, 30 Sep 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट में काम करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: विभाग
अमेठी। शहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे इंतजार के बाद ब्लड स्टोरेज यूनिट का संचालन शुरू हो गया है। अब मरीजों और प्रसूताओं को जरूरत पड़ने पर ब्लड के लिए दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्थानीय लोगों की कई वर्षों से चली आ रही मांग पूरी होने से सीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा हुआ है।
यूनिट के संचालन के लिए कर्मियों की तैनाती पहले ही हो चुकी थी। जरूरी उपकरण और सामग्री उपलब्ध नहीं होने से संचालन नहीं हो सका था। इस दौरान तैनात कर्मचारियों को सुल्तानपुर के ब्लड बैंक की स्टोरेज यूनिट से संबद्ध किया गया था। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से यूनिट शुरू कराने की मांग की थी। सीएचसी की ओर से भी जरूरी उपकरण और सामग्री उपलब्ध कराने की मांग भेजी गई थी। उपकरण मिलने के बाद बीते दिनों यूनिट का संचालन शुरू कर दिया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि ब्लड स्टोरेज यूनिट का संचालन शुरू हो गया है। इससे जरूरतमंद मरीजों और प्रसूताओं को काफी सहूलियत मिलेगी।