फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP workers burned an effigy of Rahul Gandhi.

Amethi News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Tue, 13 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burned an effigy of Rahul Gandhi.
अमेठी सिटी। महिला उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेट के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंक कर कांग्रेस विरोधी नारेबाजी भी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल और अग्निशमन वाहन तैनात रहा।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री विषुव मिश्र और जिला उपाध्यक्ष आशा बाजपेयी के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में राहुल गांधी का पुतला लेकर निकले। भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस तांदव-बांदा मार्ग से होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। रास्ते भर कार्यकर्ता कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कार्यालय के गेट पर पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस के रोकने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने राहुल के पुतले में आग लगा दी।
विज्ञापन

पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए। प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन भी मौके पर मौजूद रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और मणिपुर के इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर लगे महिला उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed