{"_id":"6a2c5cea259442acdb0bd549","slug":"bike-struck-by-vehicle-youth-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-168049-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
Sat, 13 Jun 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के रोहसी बुजुर्ग गांव में रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
शाहगढ़। गौरीगंज के रोहसी बुजुर्ग गांव निवासी सत्यम सिंह उर्फ शनि (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार रात गौरीगंज फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई थी। गंभीर रूप से घायल सत्यम ने रायबरेली एम्स में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात दम तोड़ दिया।
परिजनों के अनुसार, सत्यम बुधवार रात बाइक से गौरीगंज से अपने घर लौट रहा था। फ्लाईओवर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल सत्यम को जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रायबरेली एम्स रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सत्यम ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। गौरीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
बेटे की मौत से टूट गई मां
सत्यम की मौत के बाद उसकी मां मीरा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेटे को याद कर बिलख उठती हैं। परिजनों के अनुसार, सत्यम नवंबर में होने वाली बहन की शादी की तैयारियों में जुटा था। बहन शिवानी भी भाई की मौत से गमगीन है। भाई शिवम और अन्य परिजन शोकाकुल परिवार को संभालने में लगे हैं।