{"_id":"6861898dba8622d46f023294","slug":"bike-rider-gets-hit-by-container-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-143547-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कंटेनर की चपेट में आया बाइकसवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कंटेनर की चपेट में आया बाइकसवार, मौत
Mon, 30 Jun 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। इन्हौना के मकदूमपुर गांव निवासी शमीम (30) की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। शमीम की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और मासूम बेटियां बेसहारा हो गई हैं।
शमीम शनिवार शाम किसी काम से बाइक से इन्हौना कस्बे आए थे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कस्बे के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गए। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना पर इन्हौना पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शमीम ने हेलमेट पहना था, लेकिन हादसे में उन्हें सीने पर गहरी चोट लगी थी, जो जानलेवा साबित हुई। गांव में जैसे ही शमीम की मौत की खबर पहुंची, मातम पसर गया।
विज्ञापन
बेटियों के सिर से उठ गया साया, मां बेसुध
सिंहपुर (अमेठी)। शमीम की मौत ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं। पत्नी तसरीन बानो हादसे की खबर सुनते ही बेसुध हो गईं। तीन मासूम बेटियां सारिया, मारिया और महरीन पिता की याद में रो हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि शमीम परिवार का इकलौता कमाने वाला था। अब घर और बच्चों की जिम्मेदारी पत्नी के कंधे पर आ गई है। परिवार की हालत देख हर कोई भावुक है।