{"_id":"6a231dfdf59af37da300baab","slug":"bike-hit-by-vehicle-youth-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-167506-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
Sat, 06 Jun 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
भाले सुल्तान शहीद स्मारक। पूरे मुराइन कंजास निवासी पवन कुमार मौर्य (30) की शुक्रवार को लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकबहेर गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लवकुश ने बताया कि उनके भाई पवन कुमार बाइक से मुसाफिरखाना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चकबहेर गांव के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पवन कुमार की मौत के बाद परिवार में शोक छा गया। मां शांति देवी, पत्नी ममता, बेटा अंश और बेटी अर्शिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामबहादुर समेत अन्य परिजन गमगीन हैं। घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहा। परिजन को सांत्वना देने वालों की भीड़ जुटी रही।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पवन कुमार ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।