फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike hit by truck, youth dies

Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Sun, 05 Oct 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by truck, youth dies
भादर। अमेठी के भीमी गांव निवासी हनुमंत सिंह (38) की शनिवार दोपहर पीपरपुर के आसलदेव चौराहे पर सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर बैठा चचेरा भाई शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सुल्तानपुर से दवा लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन



दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामनेवल सिंह ने बताया कि उनका बेटा हनुमंत सिंह अपने चचेरे भाई शिव सिंह को दवा दिलाने सुबह सुल्तानपुर गया था। दवा लेकर लौटते समय दोपहर करीब दो बजे जब वे दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर आसलदेव इंटर कॉलेज पीपरपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आ गई।
विज्ञापन





इससे हनुमंत सिंह और शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भादर भेजा गया। चिकित्सक ने जांच के बाद हनुमंत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिव सिंह की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे, फिर भी हादसे में गंभीर चोटें आईं। ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed