फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhagwat Katha teaches us about our duties

Amethi News: कर्तव्यों का बोध कराती है भागवत कथा

Sun, 11 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 11 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha teaches us about our duties
जामों (अमेठी)। श्रीमद्भागवत कथा ही मनुष्य के कर्तव्यों का बोध कराती है। इसके सुनने से मनुष्य जीवन सुखमय हो जाता है। निष्काम भाव से ईश्वर को याद करने पर मनुष्य अपने जीवन को सुधार लेते है। ये बातें ग्राम पंचायत पूरब गौरा के धरमगदपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को अयोध्या धाम से आए प्रवाचक गरुणेश महाराज ने कहीं।
विज्ञापन



प्रवाचक ने बताया कि प्रभु जब अवतार लेते हैं तो माया मोह को अपने साथ लाते हैं। साधारण मनुष्य माया को ही शाश्वत मान लेता है और अपने शरीर को प्रधान मान लेता है। जबकि यह शरीर नश्वर है,। उन्होंने बताया कि बेटे को ध्रुव की तरह होना चाहिए। ध्रुव ने सुरुचि से अपमानित होने के बाद निश्चय कर लिया कि सिंहासन अथवा पिता की गोद में किस तरह से स्थान पाऊं। सुरुचि ने कहा कि तुम्हें अगले जन्म मेरे गर्भ से पैदा होना पड़ेगा।
विज्ञापन



पांच वर्ष के ध्रुव ने अपनी मां के पास पहुंच कर अपनी पीड़ा बताई। इस अवसर पर मुख्य यजमान मोती चंद्र उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, गोपी चंद्र उपाध्याय, सुरेश चन्द्र उपाध्याय, रमेश चंद्र उपाध्याय, अरविंद कुमार, इंद्रकुमार, राहुल कुमार, राजेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed