{"_id":"5f4e7d698ebc3e54660abc3e","slug":"bank-representative-election-amethi-news-lko537979450","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रतिनिधि के चुनाव में अव्यवस्था का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक प्रतिनिधि के चुनाव में अव्यवस्था का बोलबाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) के प्रतिनिधि का चुनाव मंगलवार को भारी गहमागहमी और अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ। अव्यवस्था की वजह से कई मतदाताओं को लंबी लाइनों से होकर दो-दो बार गुजरना पड़ा जिसे लेकर लोगों के बीच कहासुनी भी हुई।
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक जगदीशपुर में मंगलवार को शाखा प्रतिनिधि का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच शुरू हुआ। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होने वाले चुनाव में सुबह आठ बजे से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। चुनाव के दौरान प्रशासन की लापरवाही का आलम यह रहा कि बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों की लाइन अलग नहीं करने से उन्हें घंटों लाईन में लगे रहना पड़ा।
अव्यवस्था के चलते कई बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किए बिना वापस जाते दिखे। मतदाताओं की लंबी लाइन में कोरोना काल की सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार नजर आई। लोग एक दूसरे से सटकर खड़े रहे। पुलिस द्वारा सभी प्रमुख मार्गों को बंद करने से मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
अधिकांश मतदाताओं को मतदाता क्रमांक पर अंकित नाम मैच ना कर पाने के कारण लिस्ट को कई बार देखना पड़ा। बैंक प्रतिनिधि के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजीव श्रीवास्तव और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गुरुप्रसाद त्रिपाठी मैदान में हैं। चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।