फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Badai Ka Purwa has no electricity for the last 15 days.

Amethi News: बदई का पुरवा में 15 दिनों से बिजली गुल

Fri, 26 Sep 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 26 Sep 2025 02:11 AM IST
सार

बाजार शुकुल के बदई का पुरवा गांव में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंकने से 4000 लोग अंधेरे में हैं। विभागीय उदासीनता के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। इससे व्यापार और किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Badai Ka Purwa has no electricity for the last 15 days.
बाजारशशुकुल के महोना में खराब हुआ ट्रांसफार्मर। -संवाद

विस्तार

बाजार शुकुल। महोना उपकेंद्र के कस्बा स्थित बदई का पुरवा गांव में 15 दिन से ट्रांसफार्मर फुंकने से 4000 की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। विभाग के जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। व्यापार चौपट हो गया है और किसान परेशान हैं।
विज्ञापन



जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है। जिला मुख्यालय पर तीन से चार घंटे की कटौती हो रही है। जिम्मेदार सरकार के निर्देशों का अनुपालन करने के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रहे हैं। बाजार शुकुल के महोना उपकेंद्र के उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन




कस्बा स्थित बदई का पुरवा गांव में करीब 4000 लोगों को बिजली आपूर्ति करने के लिए ट्रांसफार्मर लगा है। 15 दिन पहले गांव में लगा ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ऐसे में घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं। न इन्वर्टर चार्ज हो रहा है और न ही मोबाइल। दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है सो अलग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed