{"_id":"5f8732348ebc3e9bfc4f6ffa","slug":"assault-to-women-amethi-news-lko545269156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को लाठी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को लाठी से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को लाठी से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने मामले की जानकारी डायल-112 व स्थानीय पुलिस को दी। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी नहीं होने की बात कह रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार को अपने खेत में धान काटने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में स्थित खेत का स्वामी युवक वहां आ पहुंचा। युवक ने महिला को दबोच लिया। महिला ने विरोध किया तो युवक ने लाठी से उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला की चीख-पुकार पर कुछ लोगों को आता देख युवक मौके से भाग निकला।
युवक के भाग जाने के बाद घायल महिला ने तत्काल मामले की सूचना डायल-112 व स्थानीय पुलिस को दी। मंगलवार को महिला ने थाने जाकर लिखित शिकायत भी की। बावजूद इसके पुलिस ने दो दिन बीत जाने के बाद न तो महिला का केस दर्ज किया और न ही उसका मेडिकल कराया।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने से परेशान महिला ने बुधवार को उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। एएचओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसा कोई प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। सीओ मुसाफिरखाना मनोज कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।