{"_id":"669ee4d2b93f2ca73209d094","slug":"arto-sent-notice-to-217-school-vehicle-owners-amethi-news-c-96-1-gon1004-122516-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एआरटीओ ने 217 स्कूल वाहन मालिकों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एआरटीओ ने 217 स्कूल वाहन मालिकों को भेजा नोटिस
Tue, 23 Jul 2024 04:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बिना फिटनेस के संचालित हो रही स्कूली बसों पर एआरटीओ ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले के 217 स्कूल वाहन मालिकों को नोटिस भेजकर फिटनेस प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। नोटिस के बाद भी स्कूली वाहन सड़क पर दौड़ते हुए मिले तो प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जाएगी।
यातायात विभाग की ओर से बिना फिटनेस के सड़क पर चलने वाले 30 स्कूली वाहनों का चालान किया जा चुका है। वहीं, एआरटीओ सर्वेश सिंह स्कूल संचालकों को वाहनों का फिटनेस करवाने के लिए फोन भी कर रहे हैं।
एआरटीओ सर्वेश सिंह ने बताया कि अब तक 280 स्कूल वाहनों को नोटिस भेजा गया था जिनमें से 61 वाहनों का फिटनेस कराया जा चुका है। जिन 217 वाहनों ने अभी तक फिटनेस नहीं कराया है, उन्हें दूसरा नोटिस जारी किया जा रहा है। अगर तय समय के अंदर स्कूल वाहनों ने अपना फिटनेस नहीं करवाया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।