फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Appeal to stay away from drugs

Amethi News: नशे से दूर रहने का किया आह्वान

Fri, 07 Mar 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Appeal to stay away from drugs
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्बा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ। शिविरार्थियों ने रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन




शिविर में पहुंचे अतिथि डॉ. गौरव त्रिपाठी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार की खुशहाली और विकास को नष्ट कर देता है। कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़ देती है। हमें इससे दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता मिश्रा ने नशे को एक गंभीर सामाजिक बुराई बताते हुए इससे दूर रहने का आह्वान किया। नशा मुक्ति के नुक्कड़ नाटक में शालू, पलक पाल, नाजिया बानो, नेहा कुमारी, नितेश मिश्र, आशीष कुमार और शिवम यादव ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



नाजिया बानो और पलक पाल ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें नशा मुक्ति के प्रति प्रेरित किया। बौद्धिक सत्र में डॉ. संदीप कुमार निगम ने स्वयंसेवियों को नशे के दुष्परिणामों और बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। शिविरार्थी कविता ने गीत के माध्यम से भी नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस दौरान डॉ. नीतू कुमार, डॉ. गौरव त्रिपाठी, डॉ. संदीप कुमार निगम, वर्षा रानी और रेखा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed