फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Annie Baijal and Belkhaur won the pre quarter match

Amethi News: अन्नी बैजल व बेलखौर ने जीता प्री क्वार्टर मैच

Wed, 08 Jan 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Annie Baijal and Belkhaur won the pre quarter match
अमेठी सिटी। ब्लॉक अमेठी के गांव लाला का पुरवा मजरे सोमपुर मनकंठ स्थित खेल मैदान परिसर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन छह टीमों के मैच हुए।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का पहला प्री-क्वार्टर मैच भगवानपुर टीम और अन्नी बैजल टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अन्नी बैजल टीम ने आठ ओवर में 105 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भगवानपुर टीम ने सभी विकेट खोकर 90 रन पर ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच आयुष रहे। दूसरा लीग मैच सुंदरपुर टीम और अठेहा टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अठेहा टीम ने आठ ओवर में जीत के लिए 78 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंदरपुर टीम ने सात ओवर व सात विकेट से मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच दीपांकर रहे।
विज्ञापन



तीसरा प्री-क्वार्टर मैच ताला और बेलखौर टीम के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ताला टीम ने आठ ओवर में जीत केे लिए 120 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेलखौर टीम ने चार विकेट खोकर आठ ओवर की अंतिम गेंद पर मैच जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच सतीश कुमार रहे। मैच में मनोज यादव व सुरेंद्र कमेंट्रेटर व जुगल शुक्ल स्कोरर रहे। इस दौरान अनमोल शुक्ल, पंकज पांडेय, सचिन, अनिल, मुकेश, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed