{"_id":"6807f099214f5c101e0f6ae1","slug":"ankur-tripathi-brought-glory-to-the-district-by-securing-50th-rank-in-upsc-amethi-news-c-96-1-ame1002-138875-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: यूपीएससी में 50वीं रैंक हासिल कर अंकुर त्रिपाठी ने रोशन किया जिले का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: यूपीएससी में 50वीं रैंक हासिल कर अंकुर त्रिपाठी ने रोशन किया जिले का नाम
Wed, 23 Apr 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2024 की परीक्षा में क्षेत्र के अंकुर त्रिपाठी ने 50वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कचनांव गांव निवासी किसान सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी के पुत्र अंकुर ने यह सफलता हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान तैयारी कर हासिल की है।
साधारण पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने वाले अंकुर ने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता खेती करते हैं और मां सरोज त्रिपाठी गृहिणी हैं। भाई आशीष एमएससी कर चुके हैं और बहन अंकिता स्नातक की छात्रा हैं। अंकुर की शुरुआती पढ़ाई डीएवी कॉलेज कुमारगंज से हुई, जबकि इंटरमीडिएट उन्होंने लखनऊ के बाल विद्या मंदिर से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 2017 में गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।
बीटेक के बाद वे दिल्ली चले गए और सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। मार्च 2020 में कोविड के चलते वे दो साल घर पर रहे। वर्ष 2022 में उन्होंने फिर से तैयारी शुरू की और पहली बार में ही 513वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बने। हालांकि, नॉर्थ ईस्ट कॉडर मिलने के कारण उन्होंने दोबारा प्रयास का निर्णय लिया। ट्रेनिंग के दौरान ही तैयारी की और छुट्टियां लेकर परीक्षा दी। उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और इस बार उन्होंने 50वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ाई को दी प्राथमिकता
अंकुर ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाकर रखी और प्रतिदिन 12 से 16 घंटे तक पढ़ाई की। उनका मानना है कि फोकस बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया और कहा कि यह उनके माता-पिता का सपना था, जिसे उन्होंने साकार किया।
गांव में जश्न का माहौल, बधाई देने वालों का लगा तांता
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही अंकुर के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों में आईएफएफडीसी नई दिल्ली के चेयरमैन गुरु प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. प्रज्ञा बाजपेई, राजेश्वर प्रताप सिंह, सुनील सेठ, अजय नारायण त्रिपाठी और अमित सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।