फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Angry lawyer protesting against the murder of a friend

Amethi News: साथी की हत्या के विरोध में बिफरे अधिवक्ता

Wed, 09 Aug 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Angry lawyer protesting against the murder of a friend
अमेठी। सुल्तानपुर में रविवार की देर शाम अधिवक्ता की हत्या के मामले में अमेठी बार एसोसिएशन के वकीलों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन घटना कर विरोध जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवारी जनों को 50 लाख मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के अधिवक्ता आजाद अहमद की सरेआम रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को अमेठी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व सचिव चन्द्रभूषण तिवारी की अगुवाई में वकीलों ने घटना की निंदा करते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार श्रीष मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने हत्या आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता व परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही मृतक अधिवक्ता के आश्रित को सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग की है। इस मौके पर उपेंद्र शुक्ल, गिरजा शंकर शुक्ल, धर्मेंद्र नाथ शुक्ल, राजेश मिश्र, अंजनी कुमार पाण्डेय, ओम प्रकाश मिश्र, जगदंबा प्रसाद शुक्ल, शिव शंकर शुक्ल, दयाशंकर शुक्ल, मोहम्मद कउद्दूश, राम प्रताप यादव, अजय तिवारी, राकेश पांडेय समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed