{"_id":"61b8edf561e68c5f1438e0e5","slug":"angry-kin-blocked-traffic-by-keeping-deadbody-on-road-amethi-news-lko608964079","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के दारानगर चौराहे के पास सोमवार सुबह अनियंत्रित कार की चपेट में आने से सोमवार सुबह हुई बुजुर्ग की मौत के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। पोस्टमॉर्टम से वापस लौटने के बाद परिवारीजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिवारीजनों का आरोप था कि मौके से पकड़े गए वाहन चालक को पुलिस ने पैसे लेकर छोड़ दिया। सीओ के हस्तक्षेप पर दो घंटे तक चला जाम समाप्त हुआ।
क्षेत्र के दारानगर निवासी नासिर अहमद (65) व दो अन्य को सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिजन जिला अस्पताल न जाकर घायल का निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान नासिर की मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को शव जब घर पहुंचा तो परिवारीजनों ने शव को बाजार शुकुल-जगदीशपुर मार्ग पर रखकर मार्ग जाम कर दिया।
परिवारीजनों का आरोप था स्थानीय पुलिस द्वारा कार के चालक से धन उगाही कर रात में ही उसे छोड़ दिया गया। दो घंटे लगे जाम के बाद पहुंचे सीओ मुसाफिरखाना मनोज कुमार यादव के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। सीओ मुसाफिरखाना द्वारा चालक की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिवारीजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए। मौके पर थानाध्यक्ष निर्मल सिंह व कमरौली थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय दल बल के साथ मौजूद रहे।