फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi railway station will shine with Amrit Bharat Yojana

Amethi News: अमृत भारत योजना से चमकेगा अमेठी रेलवे स्टेशन

Fri, 04 Aug 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 04 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Amethi railway station will shine with Amrit Bharat Yojana
स्टेशन का निरीक्षण करते प्रशासनिक व पुलिस अ​धिकारी
अमेठी। अमृत भारत के तहत अमेठी रेलवे स्टेशन की सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके, इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आगामी छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इसका शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत स्टेशन योजना में सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर अमेठी रेलवे स्टेशन का चयन किया गया है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, मुफ्त वाईफाई, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिसमें सांसद, विधायक समेत अन्य गणमान्य शामिल होंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं अन्य प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतियोगियों को सम्मानित किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अमेठी रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। छह अगस्त को प्रधानमंत्री शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों पार्टी जनों एवं गणमान्य लोगों से शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में तैयारियां शुरू हो गई है। साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही अन्य तैयारियां की जा रही हैं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है।


नोडल अधिकारी ने लिया जायजा
अमेठी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बृहस्पतिवार को रेलवे के नामित नोडल अधिकारी राहुल ने स्थानीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंच, सेल्फी पॉइंट, मीडिया गैलरी, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित रेलवे अधिकारियों को कार्यक्रम के संबंध में दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी हरेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, एसडीएम प्रीति तिवारी, सीओ लल्लन सिंह, स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल, केके सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed