फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   all primary schools in district will be open from tommorow

कल से खुलेंगे जिले के सभी प्राथमिक स्कूल

Sat, 27 Feb 2021 08:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
all primary schools in district will be open from tommorow
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 से बचने के लिए 22 मार्च 2020 से बंद जिले के 1,732 प्राथमिक स्कूल भी सोमवार से खुल जाएंगे। विभाग के निर्देश पर इन स्कूलों में कक्षा संचालन की तैयारी शनिवार को पूरी कर ली गई। यूपीएस की तरह पीएस में भी अलग-अलग कक्षा के विद्यार्थियों को हफ्ते में सिर्फ दो दिन स्कूल आना होगा। सोमवार को कक्षा एक व पांच के विद्यार्थी स्कूल बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1,140 प्राथमिक स्कूल, 196 कंपोजिट स्कूल, 390 वित्त विहीन मान्यता प्राप्त स्कूल के अलावा पांच मदरसा व एक संस्कृत विद्यालय (कुल 1,732) का संचालन होता है।
विज्ञापन

इन स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में कुल 1,31,296 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कोरोना के चलते 22 मार्च से इन स्कूलों में विद्यार्थियों के आने पर रोक लगा दी गई थी। तब से लेकर अब तक यह विद्यार्थी घर पर रह कर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के रोगी मिलने में आई कमी के बाद पहले उच्च शिक्षण संस्थानों, फिर माध्यमिक स्कूलों व तीसरे चरण में उच्च प्राथमिक स्कूलों के बाद चौथे चरण में प्राथमिक स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया है। शासन का निर्देश मिलने के बाद विभाग इन स्कूलों को खोलने की तैयारी पूरी कर चुका है।
ऐसे संचालित होंगी कक्षाएं
कोविड-19 से बचने के लिए इस सत्र में विद्यालयों को नए तरीके से संचालित किया जाएगा। सभी कक्षा के विद्यार्थी प्रतिदिन स्कूल नहीं बुलाए जाएंगे। कक्षा एक व पांच की कक्षाएं सोमवार व गुरुवार, कक्षा दो व चार की कक्षाएं मंगलवार व शुक्रवार तो कक्षा तीन की कक्षाएं बुधवार व शनिवार को संचालित होंगी। कक्षाओं में 50 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रखी जाएगी।
इन नियमों का पालन करेंगे स्कूल
विद्यार्थियों को कोविड की चपेट में आने से बचाया जा सके इसके लिए विद्यालयों को जारी बचाव नियमों का अक्षरश: पालन करना होगा। निर्देश के अनुसार विद्यार्थियों को छह फिट दूर बैठाना होगा। बच्चे या अभिभावक के सहमत नहीं होने पर उसे घर पर पढ़ाई की अनुमति देनी होगी। चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करानी होगी।
अधिकतम उपस्थिति के लिए पुरस्कार को हतोत्साहित किया जाएगा। कक्षाओं की नियमित सफाई व सैनिटाइजेशन कराना होगा। विद्यार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सभी को जागरूक करना होगा। आवागमन व प्रस्थान के समय स्कूल व कक्षा के द्वार को पूरी तरह खुला रखना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग को प्रभावित करने वाले किसी भी तरह के आयोजन से बचना होगा।

ढिलाई पर होगी कार्रवाई
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि स्कूल संचालन के दौरान जारी नियमों का अक्षरश: पालन कराया जाएगा। इसे तोड़ने की स्थिति में जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed