फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   All BDO asked for clearification on negligence

लापरवाही पर सभी बीडीओ से जवाब-तलब

Sun, 14 Mar 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
All BDO asked for clearification on negligence
गौरीगंज (अमेठी)। आवास प्लस योजना में लापरवाही बरतना सभी बीडीओ को भारी पड़ा। परियोजना निदेशक ने आवास प्लस योजना स्वीकृति की ऑनलाइन समीक्षा की तो बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत नहीं होने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

बीडीओ की लापरवाही से नाराज पीडी ने पूरे मामले की रिपोर्ट सीडीओ को दी। सीडीओ ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब देने के साथ ही हफ्ते भर के अंदर अवशेष आवास स्वीकृत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 में आवास विहीन लोगों को आवास देने के लिए जिले में 6,764 आवास स्वीकृत हुए थे। स्वीकृत आवास में अल्पसंख्यक वर्ग को 628, अनुसूचित जाति के लिए 2,474 तथा अन्य वर्ग के लिए 3,662 आवास ब्लॉक व गांव वार आवंटित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ को निर्देश दिया गया था कि सभी आवास पात्र लोगों को आवंटित कर दिया जाए। निर्देश के बावजूद अमेठी में आवंटित 333 आवासों में 16, बहादुरपुर में 53 में 31, भादर में 792 में छह, भेटुआ में 951 में 11, गौरीगंज में 1,129 में पांच, जगदीशपुर में 224 में 28, जामो में 205 में 20, मुसाफिरखाना में 180 में आठ, संग्रामपुर में 394 में पांच, शाहगढ़ में 770 में 25, शुकुल बाजार में 78 में तीन, सिंहपुर में 225 में 32 व तिलोई में 734 में 46 आवास पात्रों को आवंटित नहीं किए गए।
परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे की समीक्षा में यह मामला सामने आया तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को दी। रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने सभी बीडीओ को नोटिस जारी की है।

नोटिस में सात दिन में अवशेष आवास लाभार्थियों का सत्यापन कर स्वीकृत करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने आवास स्वीकृत नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed